बच्चे का अपहरण कर की बेरहमी से हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दबाया गला

गोरखपुर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हाथ, पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया गया था। देर रात पुलिया के नीचे अचेतावस्था में मिले छात्र को हरपुर-बुदहट थाना पुलिस ने बीआरडी में भर्ती कराया था। अपहरण के आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गोरेडीह निवासी सत्यनारायण सिंह गीडा की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का उनका 11 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार की सुबह 11.30 बजे स्कूल से लौटते समय पड़ोसी रामसिंह अपनी बाइक से लेकर चला गया।

देर शाम तक आयुष के घर न पहुंचने पर बहनों ने खोजबीन शुरू की। पता न चलने पर सत्यनारायण को बताया। साथ में पढ़ने वाले गांव के बच्चों से पूछने पर पता चला कि आयुष को रामसिंह अपनी बाइक से ले गया था।सत्यनारायण के पूछने पर उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को देने के साथ ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रामसिंह की निशानदेही पर रात एक बजे कटाई टीकर के पास पुलिया के नीचे आयुष को बरामद किया। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे होने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। अचेतावस्था में पुलिस बीआरडी मेडिकल कालेज ले गई जहां गुरुवार की सुबह आयुष की मृत्यु हो गई। रामसिंह ने आयुष की हत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा     |     फिर मुश्किल में पड़े शिल्पा-राज कुंद्रा, धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें क्या है माजरा..?     |     मानसून में मध्यप्रदेश…इन चार डेस्टिनेशन की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी     |     मेट्रो में अंकल ने कर दिया कुछ ऐसा की बन गया लोगों का मूड, वायरल हो रहा वीडियो     |     कैसे शुरू हो हजार बिस्तर अस्पताल की धर्मशाला, ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’     |     UP में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी में मंथन, हार की वजह पता करने के लिए 60 नेताओं की बुलाई बैठक     |     14 वर्ष पूर्व दायर की थी याचिका, वीरता पुरस्कार मिलने पर दी जमीन का नहीं मिला पट्टा     |     आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू को गृह, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पंचायती राज, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग     |     हाई कोर्ट का आदेश, सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करें     |     मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती थी संपर्क     |    

Breaking
इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा फिर मुश्किल में पड़े शिल्पा-राज कुंद्रा, धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें क्या ... मानसून में मध्यप्रदेश...इन चार डेस्टिनेशन की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी मेट्रो में अंकल ने कर दिया कुछ ऐसा की बन गया लोगों का मूड, वायरल हो रहा वीडियो कैसे शुरू हो हजार बिस्तर अस्पताल की धर्मशाला, 'नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी' UP में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी में मंथन, हार की वजह पता करने के लिए 60 नेताओं की बुलाई बैठक 14 वर्ष पूर्व दायर की थी याचिका, वीरता पुरस्कार मिलने पर दी जमीन का नहीं मिला पट्टा आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू को गृह, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पंचायती राज, जानिए किस मंत्री... हाई कोर्ट का आदेश, सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करें मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती...
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें