ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
व्यापार

महिंद्रा 10 साल पुराने इस ज्वॉइंट वेंचर से आएगी बाहर, 212 करोड़ रुपये में बेचेगी शेयर

मल्टीपल सेक्टर में काम करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 10 साल पुराने एक ज्वॉइंट वेंचर को खत्म करने जा रही है. जापान की एक कंपनी के साथ बनाया गया ये ज्वाइंट वेंचर स्पेशल तरह का स्टील बनाता है

हम बात कर रहे हैं 5 सितंबर 2012 को बनाए गए महिंद्रा सैन्यो स्पेशल स्टील प्राइवेट लिमिटेड (MSSSPL)की. महिंद्रा समूह इसमें अपनी 51% हिस्सेदारी को मार्च 2019 में घटाकर पहले ही 22.81% पर ले आया था. अब कंपनी करीब 212 करोड़ रुपये में इस बची हिस्सेदारी को भी बेचने जा रही है.

बेचेगी 34.75 लाख शेयर

पीटीआई की खबर के मुताबिक महिंद्रा समूह MSSSPL में अपने 34.75 लाख शेयर की बिक्री करेगा. इसके बाद MSSSPL में कंपनी की हिस्सेदारी ‘शून्य’ हो जाएगी.  इन शेयर को 610  रुपये के फ्लोर प्राइस पर बेचा जाएगा, जिसके बदले में महिंद्रा समूह को असल में 211.99 करोड़ रुपये मिलेंगे.

MSSSPL को वर्ष 2012 में बनाया गया था. 2019 में महिंद्रा समूह के अपनी हिस्सेदारी कम करने के बाद इसमें जापान की सान्यो स्पेशल स्टील कंपनी की हिस्सेदारी 57.19% और  Mitsui & Co की हिस्सेदारी 20% हो गई थी.

पहले बेच चुकी है एक कंपनी

महिंद्रा समूह ने हाल में दक्षिण कोरिया की कंपनी SsangYong Motor को भी बेच दिया था. महिंद्रा ने 12 साल पहले 2010 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. महिंद्रा समूह SsangYang Motor में लंबे समय से पैसे लगा रहा था, पर कोई सही रिटर्न नहीं मिल पा रहा था. इसके बाद महिंद्रा समूह ने अप्रैल 2020 में निर्णय लिया कि अब इस कंपनी में पैसे नहीं लगाए जाएंगे और इस साल की शुरुआत में इसे बेचने का सौदा पूरा कर लिया.

Related Articles

Back to top button