ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
व्यापार

आम आदमी को एक और झटका, अंडे से लेकर फल-दूध तक सब कुछ महंगा

WPI inflation : आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है. प‍िछले द‍िनों र‍िटेल इंफलेशन के 17 महीने का र‍िकॉर्ड तोड़ने के बाद अब थोक महंगाई दर नए लेवल पर पहुंच गई है. सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में थोक महंगाई दर (March WPI Inflation) बढ़कर 14.55 प्रत‍िशत के स्‍तर पर पहुंच गई है. इससे पहले फरवरी में यह 13.11 फीसदी और जनवरी में 12.96 फीसदी थी.

खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

आपको बता दें होलसेल प्राइस इंडेक्‍स (WPI) में इजाफा होने से बाजार में चीजें महंगी हो जाती हैं. इससे बाजार में थोक सामान की कीमत का पता चलता है. महीने (MoM) के आधार पर बात करें तो खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 8.47% से बढ़कर 8.71% हो गई है. इसी तरह आलू की महंगाई दर 14.78% से बढ़कर 24.62% हो गई है.

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की WPI भी बढ़ी

इसी तरह मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की WPI 9.84% से बढ़कर 10.71% हो गई है. फ्यूल एंड पावर WPI 31.5% से बढ़कर 34.52% हो गया. वहीं प्राइमरी आर्टिकल WPI 13.39% से बढ़कर 15.54% हो गया. अंडा, मीट, मछली WPI 8.14% से बढ़कर 9.42% के स्‍तर पर पहुंच गया. फलों की WPI 10.3% से बढ़कर 10.62% के स्‍तर पर पहुंच गई. वहीं दूध की WPI 1.87% से बढ़कर 2.9% हो गई.

इनमें हुई कमी

मंथली बेस‍िस पर सब्जियों की WPI 26.93% से घटकर 19.88% पर आ गई है. वहीं दालों की WPI 2.72% से घटकर 2.22% हो गई.

Related Articles

Back to top button