ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
महाराष्ट्र

मुंबई के गिरगांव चौपाटी में बना शहर का दूसरा व्यूइंग डेक

मुंबई हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अब इस मन मोह लेने वाले शहर में एक खूबसूरत डेक का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन 17 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई के गिरगांव चौपाटी में शहर का दूसरा व्यूइंग डेक का उद्घाटन किया। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि गिरगांव चौपाटी पर शहर में दूसरा व्यूइंग डेक है, जहां से लोग अरब सागर के विहंगम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को शाम 6 बजे व्यूइंग डेक का उद्घाटन किया। इस बीच, शनिवार को, मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ और बंदर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसे वीरमाता जीजाबाई भोंसले पार्क भी कहा जाता है। चिड़ियाघर के अधिकारी अपनी विस्तार योजना के हिस्से के रूप में एक जैव थीम पार्क और घास के मैदान पर भी काम कर रहे हैं। भायखला चिड़ियाघर के निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया, हमने नई प्रदर्शनी में 40 फीट लंबे एरिया में 15 बंदरों को रखा है।

गिरगांव चौपाटी देखने के डेक का निर्माण सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर किया गया है। इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से अरब सागर में गंदा पानी छोड़ा जाता है। गिरगांव में एक व्यूइंग डेक बनाने का विचार पिछले साल अगस्त में बीएमसी द्वारा किया गया था। यह डेक पर एकसाथ लगभग 500 लोग अरब सागर के विहंगम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।  इसके साथ ही गलियारे में लगभग 1,000 लोग जा सकते हैं। इससे मुंबई वासी और यहां आने वाले पर्यटक समुद्र में उठने वाली लहरों का आनंद ले सकेंगे। डेक का पूरा क्षेत्र 470 वर्ग मीटर है, जिसमें 75 लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही डेक पर बीएमसी सौर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है। कुल मिलाकर, मुंबई में ऐसे 40 व्यूइंग डेक हैं

Related Articles

Back to top button