ब्रेकिंग
गिरिडीह पुलिस की अनूठी सेवा: कांवरियों के लिए 24 घंटे खुला सेवा शिविर, खुद भोग परोसते हैं SP डॉ. बिम... मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स...
उत्तरप्रदेश

भाजपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी में शव मिलने से मचा हड़कंप

यूपी के बाराबंकी जिले में भाजपा का झंडा लगी सफारी कार में लहूलुहान हालत में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिस गाड़ी में शव मिला वह जैदपुर थाना क्षेत्र में खेत में फंसी मिली। सुबह के समय जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो हत्यारे उन्हें देखकर भाग निकले। मान जा रहा है कि हत्यारे लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में आए थे। अधेड़ की गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। सूचना पाकर मौके पर एसपी के साथ डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम भी पहुंची। भाजपा के झंडा लगी गाड़ी के नम्बर के आधार पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी।

पाटमऊ गांव के लोग रोजना की भांति सुबह पांच बजे खेत में पहुंचे तो देखा कि एक खेत में एक सफारी गाड़ी फंसी हुई है, जिसे कुछ लोग निकालने में लगे हैं। ग्रामीण जैसे ही गाड़ी की ओर बढ़े, गाड़ी को निकाल रहे लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीण गाड़ी के पास पहुंचे और अंदर झांका तो देखा कि एक अधेड़ का लहुलुहान शव पड़ा है। जिस पर ग्रामीणों ने जैदपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।

शव की शिनाख्त बख्शी के तालाब निवासी जगतपाल के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी अनुराग वत्स भी पहुंचे। डाग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक टीम भी आई। पुलिस ने शव को गाड़ी से निकाला तो देखा कि उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई है। पुलिस ने अधेड़ के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी जगतपाल के रूप में हुई है। इस संदर्भ में एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। वाहन पर मिली टूटी प्लेट व चेचिस नम्बर के आधार पर वाहन मालिक व हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधेड़ के परिजनों को बुलाया गया है। परिजनों से बात करके भी तफ्तीश आगे की जाएगी।

Related Articles

Back to top button