ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
छत्तीसगढ़

पानी की तलाश करते हुए कुएं में गिरा बैल, सुरक्षित निकाला बाहर

बिलासपुर। पानी पीने के चक्कर में एक बैल कुएं के अंदर गिर गया। बैल बाहर निकलने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर कुछ लोगों ने कूएं के भीतर देखें। सूचना डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गिरने के कारण बैल को सामान्य चोटे आई है। लोगों ने बैल को पानी पिलाने के बाद छोड़ दिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा क्षेत्र के मन्नाडोल में कुएं हैं। इसमें सुरक्षा घेरा नहीं है। मंगलवार को सुबह 9 बजे एक बैल पानी पीने के चक्कर में कुएं के अंदर छांककर देखा। बैलेंस बिगड़ने के कारण वह कुएं के अंदर गिर गया। घटना के बारे में पता चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बैल को निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन,बैल को बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस की डायल 112 में फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने तत्काल मौके पर पहुंची। कूएं के अंदर घंटों रहने के कारण बैल थक चुका था। पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से कुएं के अंदर गए। बैल को रस्सी से फंसाकर खींचा गया। घंटे भर भारी मशक्कत करने के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल 112 ने कुएं के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरा बनाने की समझाइश दी, ताकि जानवार से लेकर कोई बच्चे गलती से भी नीचे न गिरे। यहां से गुजरने वाले लोग सुरक्षित रहें। इसके बाद डायल 112 के स्टाफ वापस लौट गए।

Related Articles

Back to top button