ब्रेकिंग
शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग क... वक्फ पर TDP का बड़ा ऐलान, हम मोदी सरकार के साथ, लोकसभा में विधेयक का करेंगे समर्थन 1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यो... लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान गुजरात की इस परियोजना के खिलाफ महात्मा गांधी के परपोते की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ चीजे... दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण में मिलीं कई खामियां दिल्ली हिंसाः BJP के मंत्री कपिल मिश्रा की मु्श्किलें बढ़ीं, FIR करने और आगे की जांच के आदेश हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले ...

संविदा नियमितीकरण रथयात्रा का आम आमदी पार्टी ने किया समर्थन, जांजगीर चांपा में पार्टी के पदाधिकारियों ने मुलाकात

रायपुर, 16 मई 2023, छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों के संविदा कर्मचारी 16 मई यानी आज से प्रत्येक जिले में ‘संविदा नियमितीकरण रथ यात्रा अब नहीं तो कब’ के थीम पर जांजगीर-चांपा से ‘नियमितीकरण रथ यात्रा’ शुरू कर दी है। जिसका आम आदमी पार्टी ने समर्थन करने का ऐलान किया है। इसी बीच जांजगीर-चांपा में ‘आप’ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने पदाधिकारियों समेत कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि वादा करके सत्ता में आई भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल बाद भी संविदा कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद एक बार भी इन संविदा कर्मचारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुध नहीं ली।

आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में संविदा कर्मचारियों के रथ यात्रा का समर्थन करेगी। पार्टी अनियमित कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण के वादे को भूपेश सरकार ने पूरा नहीं किया। अनियमित कर्मचारियों के साथ भूपेश सरकार ने धोखा किया है। आज राज्य का हर विभाग का प्रत्येक संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने 14 फरवरी 2019 को कर्मचारियों के मंच से ये घोषणा की थी की ये किसानों का वर्ष है। अगला वर्ष कर्मचारियों का होगा।

‘आप’ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार को सत्ता में आए चार साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन कर्मचारियों से किए उनके वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जब वो विपक्ष में थे, तब वे संविदा कर्मियों के धरनास्थल पर आते थे। अपने मेनिफेस्टो में भी उन्होंने सभी अनियमित कर्मियों को नियमित करने का लिखित वादा किया था। लेकिन अब अपने आखिरी बजट में भी उन्होंने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि 54 सरकारी विभागों में करीब 45 हजार संविदा कर्मी तैनात हैं। जो सरकार द्वारा नियमितीकरण की आस सालों से लगाए हुए हैं।

आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भूपेश सरकार से मांग करती है कि 2018 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक अनियमित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नियमित किया जाए। आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा कर दी और पहली कैबिनेट बैठक में आदेश जारी हो गया।

शाहरुख खान की बीवी गौरी ने खेला ऐसा दांव, चुटकियों में हुई करोड़ों की कमाई     |     वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल     |     वक्फ पर TDP का बड़ा ऐलान, हम मोदी सरकार के साथ, लोकसभा में विधेयक का करेंगे समर्थन     |     1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल?     |     लूट लिया बैंक,17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान     |     गुजरात की इस परियोजना के खिलाफ महात्मा गांधी के परपोते की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ चीजें ऐसी जिनमें दखल नहीं दे सकते     |     दिल्ली में पर्यावरण पर CAG रिपोर्ट पेश, निगरानी और नियंत्रण में मिलीं कई खामियां     |     दिल्ली हिंसाः BJP के मंत्री कपिल मिश्रा की मु्श्किलें बढ़ीं, FIR करने और आगे की जांच के आदेश     |     हफ्ता क्यों नहीं दिया? ASI ने ट्रक चालक को डंडे से पीटा, Video वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड     |     खुशखबरी! नोएडा में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेस-वे, यमुना किनारे से होगा पूरा सफर; ग्रेटर नोएडा वाले भी खुश     |