ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
विदेश

जेनिफर एनिस्टन ने प्रोफेशनल की मदद से अनिद्रा बीमारी को हराया

लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन को अब नींद से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया, कि वह कई साल से अनिद्रा (इन्सोम्निया) से ग्रसित थी। लेकिन प्रोफेशनल की मदद से उन्हें अब ये समस्या नहीं रही। उन्होंने कहा, यह एक बहुत बड़ी समस्या बन गई थी, बीमारी ने मेरे जीवन को काफी प्रभावित किया। अभिनेत्री ने आखिरकार डॉक्टर से मदद मांगी। यही नहीं, वह अनिद्रा से जुड़े एक नए अभियान, में भी शामिल हुई। इस अभियान के तहत नींद से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाता है। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि पहले वह अपनी नींद की समस्या को सीरियस नहीं लेती थी, इसकारण उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से मनाकर दिया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में, उन्होंने महसूस किया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
जेनिफर ने सभी उपायों को किया, जो रात में उन्हें नींद आने में मदद कर सके। अभिनेत्री ने कहा कि वह योग करने के लिए समय निकालती हैं और रात को फोन से दूरी बनाए रखती है। वहां अपनी इस बीमारी को लेकर इतनी चितिंत थी, कि उन्हें डर लगा रहता था कि उनकी आज की रात भी तारे गिनकर कट जाएगी। हर बार वह सोने की कोशिश करती थी, लेकिन उनकी नजर बार-बार घड़ी की तरफ जाती और सोचती कि कितना समय बीत गया है। ‘वी आर द मिलर्स’ की एक्ट्रेस स्लीपवॉक भी करती थीं। उन्होंने कहा, शुक्र है, यह रुक गया है। अब मानो शरीर कह रहा है, बाहर मत जाओ। अलार्म को फिर से बंद करो और आराम करो। एनिस्टन ने बताया कि उनकी अनिद्रा तब शुरू हुई जब वह लगभग 30 साल की थी।

Related Articles

Back to top button