ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मनोरंजन

फिल्म भूल भुलैया 2 से कियारा आडवाणी का मोशन पोस्टर हुआ आउट

फिल्म भूल भुलैया 2 से अब तक कार्तिक आर्यन का लुक सामने आ चुका था जिसे काफी पसंद किया गया था। अब कियारा आडवाणी के किरदार की भी झलक फैंस के लिए सामने आई है। इसमें कियारा घबराई और हैरान दिख रही हैं। तभी उनके सिर पर बड़े-बड़े और काले नाखून वाला हाथ आता है। कियारा के किरदार का नाम रीत है। कियारा ने अपने किरदार की झलक दिखाते हुए लिखा, ‘मिलिए रीत से, बेवकूफ मत बनिएगा। ये स्वीट नहीं।’ वहीं कार्तिक ने भी कियारा का ये मोशनल पोस्टर शेयर किया है और लिखा, ‘भूल भुलैया की दुनिया में आपका स्वागत है कियारा आडवाणी। मिलिए रूह बाबा की रीत से।’

कियारा के इस पोस्ट से लग रहा है कि फिल्म में कियारा के अंदर ही भूत या आत्मा का साया होगा। खैर कहानी होगी क्या ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। टीजर में कार्तिक के साथ-साथ राजपाल यादव भी नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button