ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

रायसेन सरकारी स्कूल के गेट का जर्जर पिलर गिरा, तीसरी कक्षा की छात्रा की दबकर मौत

रायसेन   जिले के दीवानगंज ब्‍लाक में स्‍थित ग्राम अंबाड़ी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह तकरीब 10 बजे स्‍कूल भवन की बाउंड्रीबाल में गेट पर लगा पिलर गिर गया, जिसके नीचे दबने से तीसरी कक्षा छात्रा साक्षी जैन उम्र 8 वर्ष आत्मज ऋषभ जैन की मौत हो गई। एक अन्य बच्चा घायल है, जिनका दीवानगंज शासकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि शासकीय प्राथमिक स्कूल का नया भवन बनने के बाद पुराने भवन में आंगनबाड़ी केंद्र लगाया जा रहा है। छात्रा साक्षी व उनकी कक्षा के ही प्रतापभानु आत्मज राधेश्याम प्रजापति उम्र 8 वर्ष पुराना भवन की सुरक्षा दीवार के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के जालीदार दरवाजे पर खड़े होकर झूल रहे थे। जर्जर पिलर बच्‍चों का वजन भी नहीं सह पाया और लोहे के गेट के साथ ही पिलर भी भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से साक्षी व प्रतापभानु घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज ले जाया गया। साक्षी को अधिक चोटें आने व खून बहने के कारण मौत हो गई। जबकि प्रतापभानु का उपचार चल रहा है।

पुराने भवन मेें खेलने जाते हैं बच्चे

स्कूल का नया भवन बनने के बाद बच्चे खेलने के लिए अब भी पुराना भवन में जाते हैं। दो ही भवनों के बीच में पुरानी सुरक्षा दीवार है। जिमसें लोहे का जालीदार दरवाजा लगा हुआ है। इस दरवाजे पर टंगकर बच्चे झूलते हुए नजर आते हैं। लंबे समय से दरवाजा व सुरक्षा दीवार की हालत जर्जर है। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के सुरक्षा दीवार के दरवाजा पर झूलने से मना नहीं किया। यदि बच्चों को दरवाजा से झूलने से रोकने के लिए कंटीले तार लगा दिए जाते तो यह हादसा नहीं होता।

कलेक्टर मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जांच करने के निर्देश एसडीएम एलके खरे व जिला समन्‍वयक सीबी तिवारी को दिए हैं। उन्‍होंने मृतक छात्रा के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button