ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मनोरंजन

हिना खान ने शरारा सेट में दिखाया अपना रॉयल किलर अवतार, इन 10 PHOTOs में देखें उनकी खूबसूरती

बिग बॉस फेम और जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी बीच अदाकारा ने शरारा सेट में अपना नया फोटोशूट करवाया है..

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) एक बार फिर से अपनी शानदार फोटोशूट ((Hina Khan Glamourous Photoshoot) की वजह से खबरों में हैं. अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की कई तस्वीरों की एक रील शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक बेहद कातिलाना लग रहा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

बता दें कि हिना खान (Hina Khan Glamourous Pictures) अक्सर अपने फैशन से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं. हमेशा खुले ही नहीं बल्कि बंद कपड़ों में भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता हैं, उनकी नई लेटेस्ट फोटोज में एक बार फेस से उनका कॉजी लुक देखा जा सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

हिना खान अपने लेटेस्ट फोटोशूट में मल्टी कपल का शरारा सूट पहन कर शानदार पोज देती दिख रही हैं. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

तस्वीरों में हिना खान शरारा सूट के साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी किया है. इसके साथ उन्होंने कानों में लटकते वाले ईयरिंग पहन रखा है. बालों का बन बनाए और चेहरे पर लाइट मेकअप किये हुए वह गॉर्जियल लग रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

हिना खान के इस इंडियन अटायर लुक को देखकर उनके फैंस एक बार फिर से दीवाने हो गए हैं. फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी हुश्न की तारीफें कर रहे हैं. कोई उन्हें ‘हुश्न की परी’ कह रहा है तो उन्हें ‘खूबसूरती की मलिका’ कह कर बुला रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

हिना वाकई में अपने ट्रेडिशनल लुक बेहद प्यारी लग रही हैं.फोटो में जिस तरह से उन्होंने इस आउटफिट को कैरी किया है और जिस सलीके से वह पोज दे रही हैं. वह देखने में वाकई में इम्प्रेसिव लग रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

बता दें कि हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हिना को इसी ऑउटफिट में देखा गया था. जहां पर लोगों को उन पे से नजरें हटा पाना मु्श्किल हो गया .(फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

अब काम की बात करें तो हिना इन दिनों अलग-अलग म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं. इसके अलावा हिना खान जल्द ही अदीब रईस की सीरीज ‘सेवन वन’ में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर राधिका श्रॉफ की भूमिका में दिखाई देंगी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

अगर बात करें हिना खान के एक्टिंग करियर की तो उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें कई सीरियलों में निगेटिव और पॉजिटीव दोनों किरदार निभाते देखा गया. हिना खान टीवी शो नागिन , कसौटी जिंदगी की 2 से हिना खान बेहद पंसद की जाती हैं. हालांकि ‘बिग बॉस’ शो में आने के बाद हिना की पॉपुलरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई. हिना को लेकर ऐसा कहा जाता है कि टीवी की दुनिया में वह हाईपेड एक्ट्रेस की लिस्ट में पहले नंबर हैं. रिपोर्ट की मानें तो हिना खान को मेकर्स मुंहमांगी रकम देते हैं. हिना खान एक एपिसोड के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये लेती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम @realhinakhan)

Related Articles

Back to top button