ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
विदेश

मारियुपोल पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों ने  किया भीषण हमला

मारियुपोल । रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 50 दिन हो चुके हैं। दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों के हस्तक्षेप के बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर है कि मारियुपोल में रूसी कमांडो ने स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया है। कहा जाता है कि मारियुपोल और डोनबास की लड़ाई रूस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रूस ने यूक्रेन के सैनिकों को बीती शाम छह बजे तक सरेंडर के लिए कहा गया था, जिससे यूक्रेनी सैनिकों ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद रूसी सैनिकों ने भीषण हमला किया। मारियुपोल पर कब्जा करना रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य है। ऐसा करने से उसे क्रीमिया तक जमीनी गलियारा मिल जाएगा। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा मारियुपोल में यूक्रेनी बलों को हराने के बाद वहां तैनात रूसी बल डोनबास की ओर बढ़ सकेंगे।
यूक्रेन के बेहद ही महत्वपूर्ण माने जाने वाले शहर मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में करीब एक हजार लोगों के छिपे होने की जानकारी है। मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिये ये जानकारी दी है। सोशल पोस्ट में दावा किया गया है कि प्लांट के आसपास रूस के हमले लगातार जारी हैं। नगर परिषद के मुताबिक प्लांट में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
जंग शुरू होने से अब तक मारियुपोल के हालात सबसे खराब बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के मरीन कमांडो ने इस गोलीबारी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मारियुपोल धरती का नरक बन गया है। इसके साथ ही यूक्रेन के मरीन कमांडो ने पोप फ्रांसिस को खत लिखा है। खत में मारियुपोल की तबाही का जिक्र भी किया है।

Related Articles

Back to top button