ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ममता बनर्जी और राज्यपाल धनखड़ ने एक दूसरे पर चलाए बयानों के बाण

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच कई बार बहस देखी गई है। दोनों ही एक दूसरे पर लगातार आरोप लगाते आए हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामला देखने को मिला है, जिसमें सीएम ममता और राज्यपाल एक ही मंच से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आए। दोनों ने अपने भाषणों में एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। दरअसल ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ बंगाल ग्लोबल बिज़नेस समिट के मंच पर पहुंचे थे। जहां पहले भाषण की बारी राज्यपाल की थी। जब वो भाषण देने पहुंचे तो उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया। धनखड़ ने कई बार पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि, बंगाल में पार्टिशन प्रॉब्लम के चलते व्यापार में दिक्कत होती है। साथ ही धनखड़ ने इशारों-इशारों में ममता बनर्जी पर कई हमले बोले। इसके बाद बारी ममता बनर्जी की थी, जिन्होंने मंच पर आते ही राज्यपाल को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। ममता ने राज्यपाल से हाथ जोड़कर कहा कि, इंडस्ट्री चलाने वालों को ‘एजेंसिंयों’ के ज़रिए परेशान न किया जाए। हमें केन्द्र से हर प्रकार की मदद चाहिए, गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में ये मुद्दा उठाएं। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि,  हम लोगों को बांटकर नहीं रखते हैं, सबको एक रखते हैं। हमारी नजर में सभी एक समान हैं। धर्म, जाति, कर्म के आधार पर बंटवारा नहीं करते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल ऐसा पहला राज्य है जिसने कोविड आने के बाद भौतिक रूप से व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित किया है। 8 स्तंभ हैं जिन पर हमारी रणनीति है, पहला विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है, दूसरा शिक्षा है, तीसरा- वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, चौथा कौशल विकास है, पांचवां स्तंभ पूंजी बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है, जबकि छठा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है, सातवां डिजिटलाइजेशन है और आठवां हड़ताल रोकना है।

Related Articles

Back to top button