ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
व्यापार

FASTag से टोल ही नहीं पेट्रोल-डीजल भी भरवा सकेंगे, पार्किंग-ट्रैफिक फाइन का भी हो सकेगा भुगतान

विभिन्न स्टार्टअप्स फास्टैग के देशभर में मौजूद मजबूत इन्फ्रास्ट्रचर का फायदा उठाने की कोशिशों में लगी हुई हैं. खासकर पेट्रोल पंप, सिनेमा, पार्किंग जैसे कर्मिशियल सेंटर्स पर पेमेंट के लिए. इससे वाहन चालकों को इन जगहों पर पेमेंट की बड़ी सुविधा मिलेगी.

नई दिल्ली. फास्टैग (FASTags) का इस्तेमाल अभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल कलेक्शन के लिए किया जाता है. आने वाले समय में इसके जरिए वाहन चालक न सिर्फ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवा सकेंगे, बल्कि पार्किंग और ट्रैफिक फाइन का भी भुगतान कर सकेंगे.

विभिन्न स्टार्टअप्स फास्टैग के देशभर में मौजूद मजबूत इन्फ्रास्ट्रचर का फायदा उठाने की कोशिशों में लगी हुई हैं. खासकर पेट्रोल पंप, सिनेमा, पार्किंग जैसे कर्मिशियल सेंटर्स पर पेमेंट के लिए. इससे वाहन चालकों को इन जगहों पर पेमेंट की बड़ी सुविधा मिलेगी.

फ्यूल पेमेंट का चल रहा पायलट प्रोजेक्टगोवा की स्टार्टअप नुमेडिक इस समय हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर फास्टैग के जरिये फ्यूल पेमेंट का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है. इसका ग्राहकों की ओर से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. नुमेडिक के फाउंडर और सीईओ ल्युक सिक्वेरा ने मिंट को बताया कि हमारी योजना पेट्रोल पंपों, तेल कंपनियों और बैंकों की संख्या बढ़ाने की है. इसका वास्तविक कार्यान्वयन तब होगा जब हम इस कॉन्सेप्ट को साबित करने के लिए पूरे देश में इसका विस्तार करेंगे. सिक्वेरा ने बताया कि कंपनी इसके जरिये ड्राइव इन सिनेमा और ट्रैफिक फाइन के भुगतान की भी संभावना तलाश रही है.

पार्किंग का भी कर सकेंगे पेमेंटगुरुग्राम के स्टार्टअप पार्क प्लस के फाउंडर और सीईओ अमित लखोटिया का कहना है कि इसके जरिये होने वाले भुगतान होने से पार्किंग में न सिर्फ लंबी-लंबी लाइनों बल्कि पार्किंग की रसीद लेने से भी छुटकारा मिलेगा. यह स्टार्टअप अभी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, देहरादून और बड़ोदरा के 15 मॉलों में फास्टैग के जरिये पेमेंट ले रही है. पार्क प्लस की योजना इस साल इसे बढ़ाकर 40 मॉल और 1,500 सरकारी पार्किंग स्थल करने की है. पार्क प्लस भी नुमेडिक की तरह दिल्ली-एनसीआर में फ्यूल पेमेंट के लिए पायलट प्रोजेक्ट चला रही है.

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने टोल कलेक्शन के लिए फास्टैग बनाया है. इसमें रेडियो फ्रीक्वेंस आइडेंटिफिकेशन चिप लगी होती है. फास्टैग स्टीकर को गाड़ियों के सामने वाले शीशे पर लगाया जाता है. टोल प्लाजा या फ्यूल आउटलेट के नजदीक पहुंचते ही चिप एक्टिवेट हो जाता है और ऑटोमेटिक पेमेंट हो जाता है.

Related Articles

Back to top button