ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
मध्यप्रदेश

मटका पर भी इस बार महंगाई की मार 

जबलपुर  । बाजार के ठंडे पेय और घरों में फ्रिज का उपयोग गर्मी में बढ़ जाता है लेकिन आज भी मटके के ठंउð पानी से जो राहत मिलती है उसका मुकाबला कहीं नहीं। यही कारण है कि हर साल गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिक्री मिट्टी के मटकों की ही हो ती है। इस बार भी बाजार लग चुका है लेकिन महंगाई और मांग का असर इसके दामों पर भी दिख रहा है। मटके के दाम पिछले साल की तुलना में दोगुने हो गए हैं। जो मटका चालीस से पचार रुपए का मिलता था वो अब 90 से 100 रुपए का मिल रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर गांव के बाजार में मटको की दुकानें लग चुकी हैं। इनकी मांग तो बनी हुई है लेकिन इस बार मटकों की कीमतों ने लोगों का पसीना निकाला हुआ है। बाजार में मटके के खरीदार राजेश सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार मटके काफी महंगे मिल रहे हैं।  मटका खरीद रहे दूसरे ग्राहक बोबडे ने बताया कि वे दो मटके खरीदने आए थे, लेकिन मटकों के अधिक दाम को देखते हुए एक ही मटका खरीद कर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छोटे से मटके की कीमत पहले 50 रुपये होती थी इस बार 90 रुपये के हिसाब से बिक रहे हैं। इधर इस व्यवसाय से जुड़े कुंभकारों का कहना है कि कोरोना के बाद से सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। उनका कहना है कि मिट्टी महंगी मिल रही है। उसके बाद उसके परिवहन और फिर जिस तरह से मेहनत लगती है उसको देखते हुए ही इनके दाम बढ़ाए जा रहे हैं।  पहले गांव में मिट्टी ही मिल जाती थी अब दूसरे गांव से चार हजार रुपये किराया देकर मिट्टी मंगा रहे हैं। ऐसे में चीजों के दाम तो बढ़ना ही है।

Related Articles

Back to top button