ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
व्यापार

कोई नहीं है टक्‍कर में, 6 महीने में एक लाख को बनाया 3 करोड़; शेयर में आज भी है दम

Multibagger Share : आज हम ज‍िस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक के बारे में बात कर रहे हैं, उसने छह महीने से भी कम में एक लाख को 3 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा बना द‍िया है. इस स्‍टॉक में आज भी न‍िवेश पर अच्‍छा र‍िटर्न म‍िल सकता है.

SEL Manufacturing Company Multibagger Share : शेयर बाजार में पैसा कमाना मुश्‍क‍िल काम नहीं है. बस जरूरत है तो सही समय पर शेयर को परखने की. कई पेनीस्‍टॉक ने 2021 में न‍िवेशकों को बंपर र‍िटर्न द‍िया है. लेक‍िन अगर मल्‍टीबैगर स्‍टॉक (Multibagger Stocks) पर आपका दांव सही बैठ गया तो यह कुछ ही महीनों में आपको लखपत‍ि से करोड़पत‍ि बना सकता है.

एक महीने में 300 प्रत‍िशत का र‍िटर्न

ऐसे ही एक शेयर के बारे में हम आज आपको बता रहे हैं. ज‍िसने न‍िवेश करने वालों को करोड़पत‍ि बना द‍िया है. अगर आपने इस शेयर में न‍िवेश नहीं भी क‍िया है तो च‍िंता की बात नहीं है, आप अभी भी इसमें इनवेस्‍ट कर सकते हैं. बाजार में ग‍िरावट के बावजूद भी यह शेयर लगातार चढ़ रहा है. इतना ही नहीं एक महीने में ही शेयर ने करीब 300 प्रत‍िशत का र‍िटर्न द‍िया है.

प‍िछले सभी र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िए

हम आज आपसे ज‍िस स्‍टॉक की बात कर रहे हैं, वो है SEL Manufacturing Company का शेयर. इस कंपनी के शेयर ने प‍िछले कुछ महीनों में र‍िटर्न के प‍िछले सभी र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िए हैं. अक्‍टूबर में ज‍िसने इस शेयर में एक लाख रुपये का न‍िवेश क‍िया होगा, आज उसके ये शेयर 3 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा के हो गए. प‍िछले कुछ द‍िन से तो यह शेयर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

कैसे बने एक लाख के 3 करोड़?

28 अक्‍टूबर 2021 को यह शेयर एनएसई पर 4.95 रुपये का था. जो 21 अप्रैल के कारोबारी सत्र में 1548.20 रुपये के भाव पर चल रहा है. छह महीने से भी कम के समय में इस शेयर ने 30 हजार प्रत‍िशत से ज्‍यादा का र‍िटर्न द‍िया है. यानी 28 अक्‍टूबर को इसमें 1 लाख रुपये लगाने पर 20,202 यून‍िट म‍िली होंगी. आज इस शेयर की इतनी यून‍िट (20,202) बढ़कर करीब 3.12 करोड़ रुपये की हो गईं. यानी एक लाख के तीन करोड़ बनने में छह महीने से भी कम का समय लगा.

Related Articles

Back to top button