ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

हैरी केन को क्रिकेट में हैं दिलचस्पी

इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर हैरी केन को भी आईपीएल में दिलचस्पी है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।  वह अपने क्लब टॉटन्हम हॉट्सपर के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई भी पड़े हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम के बारे में बताया है।केन ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उनकी पसंदीदा टीम है और इस सीजन टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है। इसके साथ ही केन ने विराट कोहली के साथ अपनी मीटिंग का भी जिक्र किया। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में केन ने कहा- मेरी टीम आरसीबी है। मैं विराट कोहली से मिलने को लेकर भाग्यशाली हूं। उनसे कई बार मुलाकात हो चुकी है और इस दौरान बातचीत भी हुई। इस साल आरसीबी के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं। पिछले साल लक उनके साथ नहीं था, लेकिन इस साल आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की है। आईपीएल में कई शानदार टीमें हैं। मुझे सभी को खेलते हुए देखना पसंद है, लेकिन उम्मीद है कि आरसीबी इस साल अच्छा करेगी।

Related Articles

Back to top button