ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

निगम कर्मचारी को बुरी तरह पीटा चाकू मारे, गर्भवती पत्नी को भी नही छोड़ा पेट पर मारी लात

इंदौर में युवक ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके साथ ही लड़की के घर वाले आरोपी के एक रिश्तेदार के घर आ धमके। यहां रहने वाले रिश्तेदार और उसकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया।

दरअसल इंदौर के गांधीनगर इलाके में नैनोद मल्टी में रहने वाले सोनू बब्बू मराठा के खिलाफ 4 दिन पहले छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हुआ था। इसी घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सोनू के चचेरे भाई मुकेश के घर में घुसकर हमला कर दिया। मुकेश नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मी है। उसे बुरी तरह पीटा गया और चाकू भी मारे गए। इतना ही नहीं मुकेश की गर्भवती पत्नी से भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी वजह से मुकेश की पत्नी का गर्भपात हो गया । मारपीट में घायल और गर्भपात होने के बाद मुकेश की पत्नी का 3 दिन से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर आरोप गांधीनगर पुलिस पर लगाए जा रहे हैं कि मुकेश और उसके रिश्तेदार मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे तो गांधीनगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें चलता कर दिया। अब पीड़ित पक्ष आला पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहा है।

 नशे में की थी छेड़छाड़

छेड़छाड़ के आरोपी का नाम धर्मेन्द्र है। आरोपी और लड़की पड़ोसी हैं, शराब के नशे में आरोपी ने लड़की पर कमेंट किए थे, जिसके बाद पुलिस ने अदमचेक काटकर आवेदक को रवाना कर दिया था, आवेदक और आरोपी दोनों ही नशे में थे, इसलिए पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर भेजने के साथ ही मामले को जांच में ले लिया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं फंसाने की नीयत से तो शिकायत नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button