ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मध्यप्रदेश

एयरपोर्ट रोड पर पति के साथ बाइक पर पत्नि को लूटेरो ने बनाया शिकार, चेन लूट ले गए दो बदमाश

भोपाल। शहर के पॉश ओर सुरक्षित इलाका माने जाने वाले एयरपोर्ट रोड पर गुलमोहर गार्डन के सामने बेखौफ बदमाशो ने पति के साथ बाईक पर जा रही महिला को अपना निशाना बनाते हुए उसके गले मे पहनी सोने की चैन लूट ली ओर फरार हो गये। थाना पुलिस पुलिस के अनुसार सीटीओ बैरागढ मे रहने वाली 35 वर्षीय रिंकी शर्मा पति सतीश शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति प्रायवेट स्कूल में टीचर हैं। बीती सुबह वो अपने पति के साथ बाइक पर नेहरू नगर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने जा रही थी, सुबह का समय होने के कारण सडक पर ट्रैफिक कम था। जैसै ही वो एयरपोर्ट रोड पर स्थित गुलमोहर गार्डन के पास पहुचीं तभी उनकी बाईक के पीछे की ओर से आये दो पहिया वाहन पर सवार दो युवक आये ओर पास आकर एक बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद उन्होने तुरंत ही संभलते हुए शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए मौके से भाग गये। हालांकि महिला के पति ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिर बदमाश उन्हे चकमा देकर निकल जाने मे कामयाब रहे। इसके बाद पति पत्नि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लूटेरो की सुरागशी के प्रयास के साथ ही उनकी धरपकड की कोशिश भी की लेकिर उनका कोई सुराग हाथ नही लगा। सोने की चेन की कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी सुरागशी के लिये घटना स्थल ओर बदमाशो के भागने के रास्ते के फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button