ब्रेकिंग
Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां... Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द...
लाइफ स्टाइल

कच्चे नारियल का रोजाना सेवन करने से शरीर को होते है कई लाभ

नारियल का पूजा से लेकर तरह-तरह की मिठाइयों में इसका उपयोग किया जाता है। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए कुछ लोग नारियल पानी पीते हैं, कुछ इसकी चटनी बनाकर खाते हैं लेकिन आप जानते हैं कच्चे नारियल खाने से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर नारियल- नारियल में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे सेहत का भंडार कहा जाता है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जिससे शरीर इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। नारियल के एक या दो टुकड़े रोजाना खाना कई तरह के फायदे दे सकता है।

कब्ज में राहत – कम फाइबर वाला खाना खाने से अक्सर कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में कच्चा नारियल आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे कब्ज से राहत पाई जा सकती है। यदि आपका पेट सुबह साफ नहीं होता है तो रात को सोने से पहले नारियल का एक टुकड़ा खाकर सो जाएं।

दिल को रखे स्वस्थ – कच्चा नारियल दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि नारियल में जो फैट होता है वो गुड फैट होता है जिससे शरीर सही ढंग से काम करता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

बेहतर नींद – सोने से कुछ देर पहले नारियल खा लेने से अच्छी नींद आती है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है और अच्छी नींद भी आती है।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद – नारियल में मौजूद फैट कंटेंट त्वचा को पोषण देता है, स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और कोमल बनाता है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को मुंहासे जैसी समस्याओं से दूर रखते हैं।

वजन घटाने में मददगार – नारियल में मौजूद फाइबर शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा कच्चा नारियल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

Related Articles

Back to top button