ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

गहलोत सरकार लगायेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक, जल्द बनेगा विद्यालय नियामक प्राधिकरण

राजस्थान में जल्द बनेगा विद्यालय नियामक प्राधिकरण: अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government) निजी स्कूलों की फीस समेत उनकी अन्य मनमानियों पर अंकुश लगाने के लिये जल्द ही विद्यालय नियामक प्राधिकरण (School Regulatory Authority) का गठन करने जा रही है. सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियों जोरों पर है. इस प्राधिकरण के दायरे में निजी स्कूलों के अलावा कोचिंग संस्थान और निजी कॉलेज भी आएंगे.

जयपुर. राजस्थान में निजी स्कूलों की मनमानी (Private schools arbitrariness) पर अंकुश लगाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत अशोक गहलोत सरकार विद्यालय नियामक प्राधिकरण (School Regulatory Authority) का जल्द गठन करने जा रही है. सरकार के स्तर पर प्राधिकरण के शीघ्र गठन को लेकर लगातार तैयारियां जारी हैं. सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो स्कूल शिक्षा और कोचिंग संस्थानों में फीस निर्धारण एवं अन्य समस्याओं पर इसके जरिये नजर रखी जायेगी. यह प्राधिकरण राज्य सरकार, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन और अभिभावक सहित अन्य सभी स्टेक होल्डर के हितों के संबंध में चर्चा कर उचित निर्णय लेगा.

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्तर पर विद्यालय नियामक प्राधिकरण के गठन को लेकर एक्सरसाइज जारी है. इस प्राधिकरण के दायरे में निजी स्कूलों के अलावा कोचिंग संस्थान और निजी कॉलेज भी आएंगे. उनके फीस सहित अन्य विवादों का निस्तारण प्राधिकरण स्तर पर हो सकेगा. प्राधिकरण के गठन से अभिभावकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

अभिभावक बोले-फीस एक्ट-2016 तत्काल लागू करना चाहियेविद्यालय नियामक प्राधिकरण को लेकर अभिभावकों का कहना है कि सरकार को इसका गठन करने से आगे इस बात का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए कि उसे इतना पावरफुल बनाया जाये कि निजी स्कूलों की मनमानियों पर पूरी तरह से अंकुश लग सके. अभिभावकों का कहना है कि सरकार को निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी वाला फीस एक्ट-2016 तत्काल लागू करना चाहिये. कोरोना के चलते अगले 5 साल तक फीस को नहीं बढ़ाने जैसे सुझाव भी सरकार को दिए गये हैं. इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर भी अंकुश जरुरी है.

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच टकराव थमेगाबहरहाल सरकार की ओर से नई शिक्षा पॉलिसी की पालना में अन्य राज्यों की भांति राजस्थान में भी विद्यालय नियामक प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसके गठन से निजी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच टकराव थमेगा. इसके साथ ही फीस जैसे मुद्दों को लेकर भविष्य में अभिभावकों को सड़कों पर नहीं आना पड़ेगा. अभी तो इसके गठन का इंतजार है. गठन के बाद प्राधिकरण की कार्यशैली पर निर्भर करेगा कि वह अभिभावकों को राहत दे पाता है या नहीं.

Related Articles

Back to top button