ब्रेकिंग
देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने की कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 की देश में वर्तमान स्थिति पर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में बढ़े कोरोना के प्रकरणों को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। कोरोना की पिछली लहरों का केंद्र और राज्यों ने परस्पर संवाद और समन्वय से सामना किया है। अभी भी यह ध्यान रखने का विषय है कि कोरोना की चुनौती अभी टली नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों को बूस्टर डोज लगाने के कार्य को गति देने, जन-सामान्य को जागरूक और सतर्क रहने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य अधो-संरचना को सशक्त बनाने के लिए जारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को फंक्शनल स्थिति में बनाए रखने के लिए सभी राज्य सतर्क और सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, कर्नाटक, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से उनके प्रदेशों में कोरोना की स्थिति तथा बरती जा रही सावधानियों और अधो-संरचना के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button