ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
विदेश

इजराली प्रधानमंत्री बेनेट और उनके परिवार को मिली जान से मरने की धमकी 

यरुशलम । पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री व उनके परिवार के नाम एक पत्र मिला है जिसमें एक कारतूस है, और जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने प्रधानमंत्री व उनके परिवार को मिली धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पत्र बेनेट और उनके परिवार के लिए था जिसमें एक कारतूस भी था। पीएम बेनेट के मीडिया सलाहकार ने कहा, प्रधानमंत्री और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र और कारतूस मिलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बेनेट के परिवार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार ईकाई को मजबूत करने का फैसला किया है।
सूत्र के हवाले से कहा है, कि पत्र को बेनेट के रानाना आवास या यरूशलम स्थित आधिकारिक निवास पर नहीं भेजा गया है, बल्कि प्रधानमंत्री की पत्नी गिलत बेनेट के पूर्व कार्यस्थल पर भेजा गया था। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने परिवार को पत्र के बारे में सूचित किया जिसने ‘शिन बेट’ को काम पर लगाया। खबर में कहा गया है कि पत्र में दंपति के 16 वर्षीय बेटे यौनी का जिक्र है और कहा है कि हम आप तक पहुंचेगें। बेनेट ने अपने बयान में कहा कि राजनीतिक मतभेद कितना ही गहरा क्यों न हो बात हिंसा की नहीं होनी चाहिए, जान से मारने की धमकियां नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें नेताओं और नागरिकों के रूप में सब कुछ करना है, जो इस देश में अपने भविष्य और अपने बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं, ताकि ऐसी घटनाएं न हों। बेनेट ने अगले हफ्ते इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस और आतंकवाद की वजह से जान गंवाने वाले सैनिकों और लोगों की याद में मनाए जाने वाले ‘मेमोरियल डे’ से पहले राजनीतिक विमर्श की तपिश को कम करने का आग्रह किया है, खासकर सोशल मीडिया पर।

Related Articles

Back to top button