ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मनोरंजन

अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगा ‘अवतार’ का टीजर

करीब एक दशक पहले रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के सीक्वल के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार में हैं। डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का एलान तो पहले ही कर दिया था और अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि इस फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी सामने आ गया है, साथ ही इसका टीजर और ट्रेलर भी विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म अवतार के सीक्वल के ऑफिशियल टाइटल का खुलासा कर दिया गया है। जेम्स कैमरून के अवतार के सीक्वल को आधिकारिक तौर पर “अवतारः दे वे ऑफ वॉटर’ कहा जाएगा। इस फिल्म का टीजर डॉक्टर स्ट्रेंज की रिलीज के आस-पास ही जारी किया जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगले महीने की शुरुआत में ही अवतार 2 का टीजर रिलीज जाएगा, फिल्म अवतार के सीक्वल से पहले 20वीं सेंचुरी स्टूडियो भी पहली अवतार को सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज कर रहा है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी और दर्शक एक बार फिर से 3डी में अवतार देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button