ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
व्यापार

एलआईसी पॉलिसी में चेंज करना है नॉमिनी का नाम? फॉलो करें यह आसान प्रोसेस

LIC Policy Nominee Change: बदलते समय के साथ एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है.  बता दें जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को नॉमिनी बदलने की सुविधा देता है.

How to Change Nominee in LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा पॉलिसी कंपनी है. देश में इसके करोड़ों ग्राहक हैं.एलआईसी देश के हर वर्ग के लोगों के लिए पॉलिसी लेकर आती रहती है.देश में कई बीमा कंपनी होते हुए भी लोग सबसे ज्यादा एलआईसी में निवेश करना पसंद करते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह मार्केट जोखिमों से दूर है.

LIC देता है नॉमिनी बदलने की सुविधाबदलते समय के साथ एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है.  बता दें जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को नॉमिनी बदलने की सुविधा देता है. कई बार लोग पॉलिसी खरीदते वक्त जिस व्यक्ति को नॉमिनी बनाते हैं उसकी बाद में मृत्यु हो जाती है.

ऐसी स्थिति में कंपनी लोगों को नॉमिनी बदलने की सुविधा देती है. अगर आप भी किसी कारण से अपनी पॉलिसी में नॉमिनी बदलना चाहते हैं तो कुछ आसान प्रोसेस को फॉलो करके नॉमिनी बदल सकते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि एलआईसी में नॉमिनी बदलने के लिए आपको उस ब्रांच में जाना होता जहां से आपने पॉलिसी खरीदा है. इसके बाद कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना नॉमिनी बदल सकते हैं.

LIC पॉलिसी में नॉमिनी बदलने के लिए फॉलो करें यह आसान प्रोसेस-पॉलिसी बदलने के लिए आपको ऑफलाइन प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा.ग्राहक मैच्योरिटी से पहले जितनी बार चाहे उतनी बार नॉमिनी का नाम बदल सकते हैं.नॉमिनी का नाम बदलने के लिए सबसे पहले आप एलआईसी की उस ब्रांच में जाए जहां से आपने पॉलिसी खरीदा है.इसके बाद वहां आपसे नॉमिनी बदलने के लिए कुछ शुल्क लिया जाएगा. उसका भुगतान करें.इसके बाद आप नॉमिनी बदलने का फॉर्म फिल कर दें.यहां नए नॉमिनी की जानकारी जैसे आपसे उनका संबंध, आधार कार्ड में दर्ज नाम,आधार नंबर आदि दर्ज करें.इसके बाद आप इस फॉर्म को जमा कर दें.पॉलिसी में आपके नॉमिनी के बदल दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button