ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर लव जेहाद के मामले में शिवपुरी गई पुलिस पार्टी, इमरान के भाई अमन व दो अन्य आरोपित की तलाश

ग्वालियर ।    लव जेहाद व दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित इमरान के भाई अमन की तलाश में पुलिस पार्टी शिवपुरी गई है। पुलिस को पता चला है कि आरोपित की शिवपुरी में रिश्तेदारी है। पुलिस इस मामले इमरान उर्फ राजू उसके भाई पुन्नी व मौलाना ओसामा को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। पीड़िता ने आरोप है कि अमन ने उसके साथ गलत काम किया और प्रतिरोध करने पर कट्टा दिखाकर धमकाता था। परिवार को जान से मारने क धमकी देता है। पुलिस इस मामले में दो अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। इन दोनों आरोपित ने सुग्गा बैगम के कहने पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का इस्लाम कबूल कराने वाले मौलाना ओसामा ने भी यह कहकर दुष्कर्म किया था कि अब इस्लाम कबूल करने के बाद तुम्हें पाक साफ करना है। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा कुछ ठंड़ा पड़ा है। इस मामले की विवेचना से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित की जिले के आसपास रिश्तेदारी हैं। अमन शिवपुरी में किसी रिश्तेदार के पनाह लिये हुए हैं। इस सूचना पर एक पुलिस पार्टी अमन की तलाश में भेजी गईं हैं। पुलिस का दावा है कि अमन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन आरोपित का मकान पहले ध्वस्त कर चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपित को आश्रय देने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कई लोगों की सांसें अटकी है- पीड़िता के साथ नामजद लोगों के अलावा कई लोगों ने शोषण किया है। इन लोगों की सांसें अटकी हुईं हैं। क्योंकि पीड़िता ने अभी केवल उसके साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना सहित पति,देवरों के साथ दो अन्य लोगों के नाम ही लिये हैं।

Related Articles

Back to top button