ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

दिल्ली में तपती गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की डिमांड, अप्रैल में दर्ज हुई सबसे अधिक 5,681 मेगावाट की मांग

राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग ने अप्रैल के महीने में रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बुधवार को दोपहर 3.30 बजे 5769 मेगावाट दर्ज किया है. इससे पहले मंगलवार को बिजली की पीक डिमांड 5,681 मेगावाट थी.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है. इसी बीच बुधवार को दिल्ली में दोपहर 3.30 बजे बिजली की मांग 5769 मेगावाट दर्ज की गई है. दिल्ली में यह मांग अप्रैल में सबसे अधिक है, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 5,681 मेगावाट थी. टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दिल्ली में बिजली की मांग पिछला रिकॉर्ड 5,761 मेगावाट था, जो एक हफ्ते पहले 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था.

दिल्ली में अप्रैल 2022 में बिजली मांग 2021 और 2020 में शून्य दिनों की तुलना में 18 दिनों में 5,000 मेगावाट को पार कर गई है. क्योंकि साल 2019 में सात बार 5000 मेगावाट का आंकड़ा पार किया था. दिल्ली में बढ़ती बिजली की मांग को लेकर एक अधिकारी ने कहा दिल्ली की बिजली की मांग में 1 अप्रैल से 29% की वृद्धि हुई है, जब यह 4,469 मेगावाट थी और इस साल 1 मार्च से 4,040 मेगावाट तक पहुंच गई.

दिल्ली की पीक बिजली की मांग 1 मार्च से 42% से अधिक बढ़कर 4,040 मेगावाट हो गई है. दिल्ली में बिजली की सबसे अधिक मांग इस महीने तीन मौकों पर अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक रही है. दिल्ली में  19 अप्रैल को बिजली की मांग 5,735 मेगावाट थी और 20 अप्रैल को यह मांग 5,761 मेगावाट व बुधवार को 5,769 मेगावाट थी. वहीं बिजली की बढ़ती मांग पर केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए कहा है कि कोल इंडिया कोयले की सप्लाई बढ़ाए. इसके साथ ही बिजली संयंत्रों में कोयला सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मई-जून में बिजली की मांग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button