ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
लाइफ स्टाइल

एलोवेरा जूस सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

एलोवेरा जूस का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, शायद यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन आपको दिल से लेकर त्वचा संबंधी कई बीमारियां दे सकता हैं। इतना ही नहीं ये आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकता है।

एलर्जी : जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में एलोवेरा जूस को अधिक मात्रा में पीने से आपको एलर्जी हो सकती है। जिसके चलते खुजली, सीने में जलन, रेशेज और सूजन जैसी कई समस्याएं होना आम हैं।

डायरिया : एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से आपको आईबीएस की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही आईबीएस की समस्या हो उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर : अगर आप भी ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो आपको एलोवेरा के जूस का बहुत ही सावधानी के साथ सेवन करना होगा। एलोवेरा जूस आपके ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है।

गैस :  आज के समय में ज्यादातर लोग गैस की समस्या से परेशान है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। एलोवेरा आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

हार्ट प्रॉब्लम : अगर आपको भी दिल से संबंधित कोई समस्या है तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचें। जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है। जिसके चलते दिल की धड़कने अनियमित और कमजोर हो सकती है। इसके अलावा यह पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन जैसी कई परेशानियों को बढ़ा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button