ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
व्यापार

इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, सालभर में चार गुना बढ़ाया पैसा

याशो इंडस्‍ट्री के शेयर में गुरुवार को तेजी देखी गई है. इंट्रा डे में यह शेयर 5 फीसदी तेजी के साथ 1,793.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. याशो इंडस्‍ट्रीज के मार्च 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पेटर्न के अनुसार आ‍शीष कचौलिया के पास 2,91,231 शेयर हैं जो कंपनी की कुल पेड अप कैपिटल का 2.55 फीसदी है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार (Stock Market) में बिग व्‍हेल के नाम से मशहूर दिग्‍गज निवेशक आशीष कचौलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में कई मल्‍टीबैगर स्‍टॉक (Multibagger Stock) शामिल हैं. उनके पोर्टफोलियो के कुछ शेयरों ने तो पिछले एक साल में अप्रत्‍याशित रिटर्न दिया है. आशीष कचौलिया को मल्‍टीबैगर स्‍टॉक पहचाने में गजब की महारत हासिल है. इनके पोर्टफोलियो में याशो इंडस्‍ट्रीज का शेयर भी शामिल है. इस शेयर ने अपने निवेशकों को एक साल में 389 फीसदी मुनाफा दिया है.

याशो इंडस्‍ट्री के शेयर में गुरुवार को तेजी देखी गई है. इंट्रा डे में यह शेयर 5 फीसदी तेजी के साथ 1,793.70 रुपये (Yasho Industries share price) पर ट्रेड कर रहा था. याशो इंडस्‍ट्रीज के मार्च 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आ‍शीष कचौलिया के पास 2,91,231  शेयर हैं जो कंपनी की कुल पेड अप कैपिटल का 2.55 फीसदी है. आशीष कचौलिया ने मार्च तिमाही में इस स्‍टॉक में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर तिमाही में कचौलिया के पास 2,69,431  शेयर या 2.36 फीसदी हिस्‍सेदारी थी. इस तरह वित्‍तवर्ष 2022 की चौथी तिमाही में याशो इंडस्‍ट्रीज के 21,800 शेयर और खरीदे हैं.

एक साल में दिया 389 फीसदी मुनाफायाशो इंडस्‍ट्री के शेयरों ने एक साल में अपने निवेशकों को 389 फीसदी रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक महीने से इस शेयर में बिकवाली हावी और इस अवधि में यह 4.47 फीसदी टूट चुका है. गुरुवार को याशो इंडस्‍ट्रीज के शेयर में गिरावट थमी है और यह पांच फीसदी की तेजी के साथ 1,793.70 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ है. पिछले छह महीनों में इस शेयर में 32.94 फीसदी का उछाल आया है. इसी तरह वर्ष 2022 में यह शेयर 52.68 फीसदी चढ़ चुका है. इस शेयर का 52-वीक हाई 2,099 रुपये है और 52-वीक लो 3,49.05 रुपये है.

कंपनी प्रोफाइलयाशो इंडस्‍ट्रीज स्‍पेशिएलिटी और फाइन केमिकल्‍स की मैन्‍युफेक्‍चरिंग और सप्‍लाई करती है. दुनिया के कई देशों को कंपनी अपने प्रोडक्‍ट निर्यात करती है. दिसंबर तिमाही में याशो इंडस्‍ट्रीज के रेवेन्‍यू में सालाना आधार पर 77.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और यह 163.81 करोड़ रुपये रहा था. नेट इनकम में भी सालाना आधार पर 53 फीसदी का उछाल आया और यह 14.49 करोड़ रुपये रही. ऑपरेटिंग इनकम भी 150.33 फीसदी बढ़कर 19.28 करोड़ रुपये हो गई.

Related Articles

Back to top button