ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – माढ़ोताल तालाब की भूमि को माफियाओं के अवैध कब्जे से कराया मुक्त.

जबलपुर। माढ़ोताल में तालाब की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया है।   कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा सयुंक्त रूप से की गई इस कार्यवाही में माढ़ोताल तालाब की करीब ४० एकड़ भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को हटाया गया है।
एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार माढ़ोताल तालाब की इस भूमि में से १० एकड़ भूमि जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर दर्ज है। तालाब मद की शेष ३० एकड़ निजी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर यहां प्लाटिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी से लगी तालाब की इस सम्पूर्ण भूमि का बाजार मूल्य ७ करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग २८० करोड़ रुपये के है।
श्री अरजरिया के अनुसार माढ़ोताल तालाब की भूमि पर माफियाओं द्वारा इलाहाबाद निवासी पुरुषोत्तम टण्डन का फर्जी मुख्तयार नामा लेकर प्लाटिंग की जा रही थी। यहाँ सड़क, नाली आदि का निर्माण भी किया जा रहा था। जबकि तालाब की भूमि का किसी भी स्थिति में मद परिवर्तन नहीं किया जा सकता। एसडीएम आधारताल ने बताया कि हाल ही में भू-माफियाओं द्वारा तालाब की इस भूमि की प्लाटिंग कर प्लाट बेचे जाने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच के बाद दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। श्री अरजरिया ने बताया कि कार्यवाही के दौरान तालाब की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई बारातघर की बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button