ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
व्यापार

UPI payment फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी जरूरी, एसबीआई के 5 टिप्स याद रखेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही देश में फ्रॉड के कई मामले सामने आ रहे हैं. छोटी सी लापरवाही कस्टमर्स को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा देती है. नुकसान से बचने के लिए सावधानी जरूरी है. एसबीआई ने इस संबंध में कस्टमर्स को ये टिप्स दिए हैं.

नई दिल्ली . ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है. हालांकि, इसका उपयोग अ​धिक होने के साथ ही बैंकिंग फ्रॉड के कई मामले सामने आ रहे हैं. फ्रॉड की संभावना कम करने या इससे बचने के लिए कुछ सुरक्षा उपायों पर ध्यान देना जरूरी है. विभिन्न एजेंसियां या संस्थाएं इस संबंध में कस्टमर्स को जागरूक भी करती रहती हैं.

इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कस्टमर्स के लिए व्यापक डिजिटल सिक्योरिटी गाइडलाइन जारी की है. बैंक ने बताया है कि कस्टमर्स को डिजिटल ट्रांजेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट और सोशल मीडिया सिक्योरिटी के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं. एसबीआई ने कस्टमर्स को 5 टिप्स दिए हैं, जिन्हें यूपीआई पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को याद रखना चाहिए. आइए, इन टिप्स पर एक नजर डालते हैं.

ये हैं टिप्स

– अपने मोबाइल पिन और यूपीआई पिन को अलग-अलग रखें.– यूपीआई से संबंधित किसी भी अज्ञात अनुरोध का जवाब न दें.– ऐसे संदिग्ध अनुरोधों या कॉल के बारे में हमेशा रिपोर्ट करें.– याद रखें कि पिन की जरूरत सिर्फ रकम ट्रांसफर करने के लिए होती है, पाने के लिए नहीं.– यदि कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है, तो अपने अकाउंट पर यूपीआई सर्विस को तत्काल डिसेबल कर दें.

एनपीसीआई ने किया ​डेवलप

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस तत्काल रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है. यह कई बैंकिंग सेवाओं, बिना किसी बाधा के फंड रूटिंग और मर्चेंट पेमेंट को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन (किसी भी बैंक के) में एकीकृत करता है. यह पीयर टू पीयर कलेक्शन रिक्वेस्ट को भी संभाल सकता है, जिसे शेड्यूल किया जा सकता है और आवश्यकतानुसार पेमेंट किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button