ब्रेकिंग
Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया... दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!" बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र... सोशल मीडिया की 'शान' ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में... छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिर... बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया ... बजट 2026 पर भड़के दीपक बैज: "दिल्ली ने फिर छीना छत्तीसगढ़ का हक, यह केवल उद्योगपतियों को खुश करने वा... माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में आस्था का सैलाब: बलौदाबाजार मेले के लिए CM ने बढ़ाया बजट, कबीरधाम में उ... बजट 2026 पर भड़के राकेश टिकैत: "यह किसानों-युवाओं के साथ धोखा है", बीकेयू ने बताया 'कॉरपोरेट का बजट Union Budget 2026: 'विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट', डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्...
बिहार

पावर ग्रिट पर बिल्ली के कूदने से ट्रांसफार्मर जले

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बिल्ली ने लाखों लोगों का सुख-चैन छीन लिया। बिल्ली की वजह से चिलचिलाती गर्मी में 40 हजार घरों की बिजली कटी रही। इस दौरान करीब 40 मिनट तक लोग समझ ही नहीं पाए कि लाइट गई क्यों? इधर-उधर फोन घुमाने लगे। काफी देर बाद पता चला कि बिल्ली ने बिजली काटी है। उसके पावर ग्रिट पर कूदने से एक-एक करके तीन ट्रांसफार्मर जल गए। रात में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों की नींद हराम कर दी।

दरअसल, गायघाट ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर पर बुधवार की रात एक बिल्ली कूद गई। बिल्ली के कूदने से जोरदार आवाज हुई और ट्रांसफार्मर शार्ट कर गया। इसके साथ ही 80 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर उड़ गए। अचानक ही पूरे इलाके की बिजली ठप हो गई। करीब 40 हजार घरों में अंधेरा छा गया। यह घटना बुधवार की मध्य रात की है।इंजीनियरों को भी ग्रिड को चालू करने में 40 मिनट से ज्यादा समय लग गया। बिजली आपूर्ति बंद होते ही पटना सिटी का बड़ा भाग अंधेरे में डूब गया। पेसू महाप्रबंधक ने बताया कि खराबी को जल्द दूर कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button