ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
लाइफ स्टाइल

भारतीय मानक ब्यूरो में सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी

बीआइएस में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में कुल 337 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञापन (सं.02/2022) के अनुसार, ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, टेक्निकल असिस्टेंट (लैब), कारपेंटर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रशियन के पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, ग्रुप बी पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट (कैड) के पद हैं। ग्रुप ए पदों में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद हैं।

बीआइएस द्वारा विज्ञापित ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट, bis.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि किसी भी अन्य मोड में आवेदन को बीआइएस द्वारा स्वीकार न किए जाने की घोषणा संक्षिप्त विज्ञापन में की गई है।

Related Articles

Back to top button