ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
लाइफ स्टाइल

मध्य प्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षाओं के लिए आवेदन का एक और मौका

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 और वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन से वंचित कर रह गये उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने दोनो ही परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को 2 मई 2022 से फिर से शुरू किये जानी की घोषणा की है और इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2022 की रात 12 बजे तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.nic.in पर विजिट करना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार वे राज्य सेवा परीक्षा 2021 या वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए 11 मई तक आवेदन के बाद अपने अप्लीकेशन में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार या आवश्यक संशोधन 13 मई की रात 12 बजे तक करेंगे। आयोग द्वारा इस अवधि में अप्लीकेशन विंडो को ओपेन करने की घोषणा की गई है।

मध्य प्रदेश एसएसई 2021 और एफएसई 2022 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के निवासी उम्मीदवारों को एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button