ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

कुत्ते ने भौंका तो बाहुबली की तरह तन गया बच्चा, फिर जो हुआ रोता भी हंस पड़ेगा- देखें वीडियो

Funny Video Today: यह वीडियो एक बच्चे और कुत्ते से जुड़ा हुआ है. दोनों एक दूसरे के सामने जिस तरह से तन जाते हैं और हरकतें करते हैं उसे देख पेट पकड़कर हंसेंगे.

Funny Video Today: बच्चे तो बच्चे होते हैं वो कब क्या करेंगे खुद भी नहीं जानते हैं. कभी वो किसी के साथ तगड़ी शरारत कर देंगे तो कभी किसी पर प्यार लुटाने लगेंगे. पंगे लेने में भी बच्चे पीछे नहीं रहते हैं. अगर कोई उन्हें धमकाए तो पलटकर जवाब जरूर देते है. सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा खुले मैदान में खेल रहा होता है. तभी उसकी नजर एक छोटे से कुत्ते पर पड़ती है. कुत्ता भी बच्चे को देख भौंकने लगता है लेकिन फिर जो देखने को मिला उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.

कुत्ते से पंगा लेना पड़ा भारी

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह बच्चे पर कुत्ता भौंक रहा होता है. बच्चे को उसकी ये हरकत पसंद नहीं आई. बच्चा उसे सबक सिखाने के लिए उसकी ओर तेज कदमों से बढ़ने लगता है. बच्चे को आता देख कुत्ता उस पर झपट पड़ने की मंशा से दौड़ लगा देता है. अचानक कुत्ते का खूंखार अंदाज देख बच्चे नौ दो ग्यारह होने में ही अपनी भलाई समझता है. वो रोते हुए वहां से भाग लेता है. बच्चे और कुत्ते का यह क्यूट अंदाज जब से पोस्ट हुआ है धमाल मचा रहा है.

हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

जिस तरह से दोनों इस वीडियो में हरकत कर रहे हैं उसे देख निश्चित तौर पर रोता भी हंस पड़ेगा. वीडियो को vijaynathnishad708 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को देख सभी का हंस-हंसकर बुरा हाल है. अभी तक इस वीडियो को हजारों और लाखों की संख्या में व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.

Related Articles

Back to top button