ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
व्यापार

निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ी, सोने-चांदी के भावों में सुधार, जानें- आज क्या हैं 10 ग्राम सोने के रेट?

Gold Price Today, 29 April 2022: निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने और विदेशी बाजारों में सोने में तेजी से आज घरेलू बाजार में सोने के भावों को सपोर्ट मिलता हुआ देखा जा रहा है, जिससे भावों में तेजी आई है.

Gold Price Today, 29 April 2022: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भावों में तेजी का रुख देखा गया है. भावों में सुधार निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से देखी गई है. इसके अलावा मांग में भी सुधार देखा गया है. जिससे भावों को सपोर्ट मिला है. इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी सोने के भावों में मजबूती आई है, जिससे घरेलू बाजार में सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है.

एमसीएक्स सोना जून वायदा 0.57 फीसदी यानी 291 रुपये की मजबूती के साथ 51,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, चांदी मई वायदा 0.50 फीसदी यानी 320 रुपये की मजबूती के साथ 64,971 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ नजर आया है.

बता दें, गुरुवार को बाजार बंद होने पर सोना जून वायदा 51,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था, जबकि चांदी मई वायदा 64,580 रुपये पर बंद हुआ था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट

रॉयटर्स के अनुसार, शुक्रवार को सोने में वृद्धि हुई क्योंकि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने सुरक्षित-हेवन धातु में कुछ रुचि को फिर से जगाया, लेकिन फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दांव पर सितंबर के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज करने की संभावना थी.

नवीनतम धातु रिपोर्ट के अनुसार, हाजिर सोना 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,899.00 डॉलर प्रति औंस हो गया, लेकिन इस महीने अब तक लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है. इस बीच, अमेरिकी सोना वायदा 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1,902.10 डॉलर पर था.

प्रमुख भारतीय शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 64,000 रुपये प्रति किलो पर हैं. मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 64,000 रुपये प्रति किलो पर हैं. कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 64,000 रुपये प्रति किलो पर हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 48,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 69,000 रुपये प्रति किलो पर हैं.

Related Articles

Back to top button