ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
व्यापार

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने पाया 19 लाख करोड़ का मार्केट वैल्‍यूएशन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बुधवार को 19 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन  को हिट करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। RIL अपने शेयर की कीमत में तेजी के बाद इस मुकाम पर पहुंची है। बुधवार को बीएसई पर बाजार का हैवीवेट स्टॉक 1.85 प्रतिशत उछलकर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। शेयर की कीमत में तेजी के बाद बीएसई पर सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।इस साल मार्च में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। पिछले साल 13 अक्टूबर को कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 17 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था।इस बीच, अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात में 2 बिलियन डालर के TA’ZIZ रासायनिक संयुक्त उद्यम के लिए एक औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही पारंपरिक और अपरंपरागत संसाधनों को खोजने और उत्पादन करने में ADNOC के साथ सहयोग करने के लिए एक समझौता किया है। इस साल अब तक यह शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

Related Articles

Back to top button