ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

प्लेऑफ की तस्वीर साफ हुई, गुजरात टॉप पर, जानें अन्य टीमों का हाल

IPL 2022 Points Table: आईपीएल 2022 में अब तक 44 मुकाबले खेले जा चुके है. प्लेऑफ की तस्वीर अब साफ होने लगी है. गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है. अभी उसे पांच मुकाबले और खेलने हैं. एक और जीत के साथ प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम काबिज है.

नई दिल्ली. आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए. दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराया. वहीं, शाम को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी जीत का खाता खोला. गुजरात की टीम आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि मुंबई सबसे निचले पायदान पर है. आईपीएल के 15वें सीजन में 44 मैच होने के बाद अब प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है. गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है. अभी उसे पांच मुकाबले और खेलने हैं. एक और जीत के साथ प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी. वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम काबिज है. दोनों टीमों के 12-12 अंक है.

जॉस बटलर का जलवा जारीराजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर का कहर जारी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भले ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन बटलर अर्धशतक लगाने में सफल रहे. जॉस बटलर 9 मैचों में 566 रन बना चुके हैं. मुंबई के खिलाफ उन्होंने 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

पर्पल कैप पर भी राजस्थान के चहल का कब्जायुजवेंद्र चहल ने मुंबई के खिलाफ एक विकेट चटकाया, हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे. वह 9 मैचों में अब तक 19 विकेट ले चुके हैं.

दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव हैं जिन्होंने 8 मैचों में 17 विकेट चटकाया है. सनराइजर्स हैदराबाद की नई सनसनी उमरान मलिक 8 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं.

Related Articles

Back to top button