ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

भिलाई में दो मई से लगेगा बूस्टर डोज

भिलाई। इस्पात संयंत्र में  कार्मिकों, उनके आश्रितों एवं ठेका श्रमिकों को कोरोना का बुस्टर डोज दो मई से लगेगा। सेक्टर-1 बीएसपी अस्पताल में इसकी व्यवस्था की गई है। यहां 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग को कोविड का यह बुस्टर डोज लगेगा।भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के बीएसपी कार्मिक तथा उनके आश्रित सदस्य, ठेका श्रमिक तथा वे पूर्व कार्मिक के पति-पत्नी जो कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें यह बुस्टर डोज लगेगा।

उक्त हितग्राही कोविड-19 टीका की दूसरी खुराक लेने के नौ महीनें या 39 सप्ताह या 273 दिन के पश्चात ही पात्र होंगे। पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण सोमवार सेक्टर-1, बीएसपी अस्पताल में प्रारंभ होगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर नये पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में उपलब्ध कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button