ब्रेकिंग
मंडला में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी: अधिकारियों की निकाली प्रतीक... उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गधे ने तोड़े कीमत के सारे रिकॉर्ड: घोड़े से भी महंगा बिका गधा, 26 ... जबलपुर में असली और नकली किन्नरों के बीच छिड़ा बड़ा विवाद: जान बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक, मौके... मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर काबिज नेताओं और संस्थाओं पर करोड़ों का किराया बकाया: संपदा संचालनाल... उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो पर गरमाया माहौल: भगवान शिव और विष्णु पर कथित ... मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत: गले में कस मिला क्लच वायर क... इंदौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का दुस्साहस: बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के... उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दर... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किया 'पीडीए प्रणपत्र': बेटी के जन्म पर स... एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के...
देश

महाराष्ट्र को हिंदू विरोधी दिखाने की हो रही कोशिश- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मुंबई। कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी और उत्तरी महाराष्ट्र से शिवसेना के जिला प्रमुखों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए ठाकरे  ने यह टिप्पणी की. भाजपा का नाम लिए बगैर सीएम ठाकरे ने आरोप लगाया कि वह महाराष्ट्र को हिंदू विरोधी के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रही है, जैसे उसने गैर बीजेपी शासित राज्य पश्चिम बंगाल और केरल में किया. जब से शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है तब से बीजेपी लगातार हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना को निशाना बनाती आ रही है. उन्होंने आरोप लगाया, “हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है. अब महाराष्ट्र को फिर से दिशा दिखानी चाहिए…यह महाराष्ट्र में हिंदुओं और मराठों और गैर-मराठियों को विभाजित करने की बीजेपी की साजिश है.” ठाकरे ने कहा कि अगर शिवसेना पर इसी तरह राजनीतिक हमले होते रहे तो पार्टी इसपर जवाबी कार्रवाई करेगी. सीएम ठाकरे ने आगे कहा कि हमें दिखावा करने वाले तत्वों को बेनकाब करना होगा. शिवसेना के सामने नकली हिंदुत्ववादियों की कोई चुनौती नहीं है. ठाकरे ने निकट भविष्य में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों का दौरा करने का भी संकल्प व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button