ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

वरिष्ठ नागरिक पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, ज्यादा रिटर्न के साथ भविष्य रहेगा सुरक्षित!

Senior Citizen Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वह स्कीम हैं जिसमें पीएफ के बाद सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलता है. पोस्ट ऑफिस इस स्कीम पर ग्राहकों को 7.4 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है.

Post Office Senior Citizen Savings Scheme: हर व्यक्ति की यह चाह रहती है कि रिटायरमेंट के बाद उसके पास पैसों की कमी न रहे हैं. इसके लिए वह अलग-अलग स्कीम में पैसे निवेश करता है. पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए एक

शानदार स्कीम लेकर आया है जिसमें निवेश पर आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है और आपका भविष्य सुरक्षित हो सकता है. इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Savings Scheme).

यह लोग कर सकते हैं स्कीम में निवेशइस स्कीम में निवेश करने पर आपको बैंक से ज्यादा रिटर्न मिलता है और यह मार्केट जोखिमों से भी दूर रहता है. इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 60 वर्ष की होनी चाहिए. इसके साथ ही बहुत से लोग समय से पहले Voluntary Retirement (VRS) ले लेते हैं. ऐसे में यह लोग भी अपने रिटायरमेंट के पैसे निवेश कर सकते हैं.

SCSS पर मिलता है इतना रेट ऑफ इंटरेस्ट

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वह स्कीम हैं जिसमें पीएफ के बाद सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलता है. पोस्ट ऑफिस इस स्कीम पर ग्राहकों को 7.4 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है. यह बाकी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से कई गुना ज्यादा ब्याज दर ऑफर करता है. इस स्कीम में आप 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. इसके बाद आप चाहें तो इस स्कीम को 3 साल की अवधि के लिए और बढ़ा सकते हैं. इसके साथ इस स्कीम में निवेशक को समय से पहले अकाउंट बंद करने की सुविधा भी मिलती है. आप इसे 1 साल के बाद बंद करा सकते हैं लेकिन, ऐसी स्थिति में आपकी जमा की गई राशि का 1.5 प्रतिशत कट जाएगा. वहीं साल के बाद अकाउंट बंद करने पर जमा राशि का 1 प्रतिशत कट जाएगा.

SCSS में पैसे जमा करने की लिमिटपोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं इस स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिक को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है. इस स्कीम में अगर आप 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको  7.4 प्रतिशत के कंपाउंड इंटरेस्ट पर 5 साल बाद 14,28,964 रुपये का रिटर्न मिलता है.

Related Articles

Back to top button