ब्रेकिंग
भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा... मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को फंड की कमी पर हाईकोर्ट सख्त: NTCA से 10 साल का डाटा मांगा, रिक्त पदों... बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह...
धार्मिक

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी के क्रोध से छा जाएगी दरिद्रता

वैशाख (vaishakh month 2022) का महीना शुरु हो चुका है. हिंदू कैलेंडर 2022 में अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya 2022) का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है.

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, ये त्योहार अप्रैल या मई के महीने में मनाया जाता है. इस बार ये त्योहार 3 मई, मंगलवार (Akshaya Tritiya 2022 date) के दिन बेहद ही धूम-धाम से मनाया जाएगा.
ज्योतिषी गणना के अनुसार, अक्षय तृतीय इस बार मंगल रोहिणी नक्षत्र के शोभन योग में मनाई जाएगी. इस अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त को उपासना, दान जप करते हुए इसका पूर्ण फल लेना चाहिए. इस दिन किए गए किसी भी तरह के जप, यज्ञ तर्पण या दान का फल कभी भी खत्म नहीं होता. इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. तो, चलिए बताते हैं कि वो गलतियां (Akshaya Tritiya 2022 makes) कौन-सी हैं.

बिना नहाए न छुएं तुलसी का पौधा
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा का विधान है. वहीं भगवान विष्णु की पूजा तभी सफल होती है जब उनको तुलसी की पत्तियां अर्पित की जाती हैं. लेकिन, अक्षय तृतीया के दिन यदि कोई बिना नहाए अपवित्र अवस्था में तुलसी तोड़ता है या छूता है तो उससे देवता रूठ (why celebrated akshaya tritiya 2022) जाते हैं.

घर में न रखें अंधेरा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी कोने में अंधेरा न रहने दें. घर के जिन हिस्सों में अंधेरा रहता है वहां भी दिया जरूर जलाएं. ऐसा करने से आपके घर में सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

खाली हाथ न लोटें
अक्षय तृतीया के दिन अगर आप खरीदारी के लिए बाहर गए हैं तो खाली हाथ घर लौटना शुभ नहीं माना जाता है. अगर संभव हो तो चांदी या सोने का कोई आभूषण लेकर ही घर आएं. यदि महंगा आभूषण खरीदना संभव ना हो तो आप धातु से बनी कोई छोटी-मोटी वस्तु भी घर लेकर आ सकते हैं.

भगवान विष्णु की करें पूजा
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जानी चाहिए. इस दिन दोनों की अलग-अलग पूजा करने के अशुभ परिणाम हो सकते हैं. ऐसा माना जाता है लक्ष्मी संग विष्णु की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इनकी पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है. ऐसे में तुलसी के पत्तों के पत्तों को तोड़ने से पहले शारीरिक स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना पड़ता है.

Related Articles

Back to top button