ब्रेकिंग
Rewari Hospital Death Case: रेवाड़ी में प्रसूता पूनम की मौत मामले में नया मोड़, परिजनों का डॉक्टरों ... Rewari Accident News: रेवाड़ी में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत Rewari Hospital Death News: रेवाड़ी के महाराजा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने... Haryana Industrial Policy Update: हरियाणा में नियंत्रित क्षेत्रों के लिए औद्योगिक अनुमति प्रक्रिया ह... Atar Singh Bhadana Death: भरतपुर में क्रेशर प्लांट पर खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की स... Ballabgarh Accident: बल्लभगढ़ के मलेना रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत Panipat Income Tax Raid: पानीपत में भाटिया कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, दवा व्यापारियों में ... Ganaur Accident News: हल्दाना बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, ... IMD Weather Alert: हरियाणा में अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग की चेत... Hoshiarpur Paddy Protection: बारिश की आशंका के बीच होशियारपुर प्रशासन अलर्ट, मंडियों में धान की सुरक...
छत्तीसगढ़

बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत

अंबिकापुर। पश्चिमी विक्षोभ और झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक सक्रिय द्रोणिका के असर से उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज और कल उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस साल सरगुजा संभाग में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चला गया है। पिछले दिनों संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर का पारा 42 डिग्री के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद तापमान में कुछ गिरावट हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री पर था। आज बादलों की आवाजाही बनी रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है

Related Articles

Back to top button