ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का PA बनकर ज्वेलर को दी धमकी: पुलिस ने नंबर ट्रेस कर आरोपी को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

 ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA बनकर सराफा व्यापारी को फोन से धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। आरोपी ने विवाद का बदला लेने के लिए ऐसा किया था।

दरअसल ग्वालियर सिरोल थाना क्षेत्र की पॉश टाउनशिप में रहने वाले सराफा कारोबारी शरद गोयल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA के नाम से अनजान नम्बर से गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला केंद्रीय मंत्री से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस ने देरी ना करते हुए तत्काल एक्शन लिया और फरियादी की शिकायत पर नम्बर को ट्रेस करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान गैस एजेंसी संचालक यश छारी के नाम से हुई है। आरोपी और सराफा कारोबारी शरद दोनों जिम में एक साथ जाते थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी यश ने सिंधिया का PA बताकर शरद को धमकाया था। सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी यश छारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और 560 में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button