ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
व्यापार

होम लोन लेना पड़ेगा महंगा! HDFC ने बढ़ाई लेंडिंग रेट, मौजूदा ग्राहकों की बढ़ेगी EMI

हाउसिंग लोन देने वाली देश की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की नई कर्ज दर तत्काल प्रभावी, नए कस्टमर पर नहीं पड़ेगा असर. इससे पहले, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी कर्ज दरों में वृद्धि की थी.

नई दिल्ली. लगता है कि सस्ते होम लोन के दिन अब धीरे-धीरे खत्म होने वाले हैं. हाउसिंग लोन देने वाली देश की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd) ने रविवार को अपनी बेंचमार्क कर्ज दर्ज में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इससे कंपनी से कर्ज ले चुके मौजूदा ग्राहकों के लिए मासिक किस्त (EMI) बढ़ जाएगी. नई दर ​रविवार से ही प्रभावी हो गई है. हालांकि, नए कस्टमर्स के लिए दरें अपरिवर्तित रहेंगी. इससे पहले, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी कर्ज दरों में वृद्धि की थी.

एसडीएफसी के नए कस्टमर्स के लिए 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर 6.8 फीसदी, जबकि 30 लाख रुपये से अधिक और 75 लाख रुपये तक के लिए यह दर 7.05 फीसदी होगी. 75 लाख रुपये से ऊपर का रेट 7.15 फीसदी है. कंपनी ने रविवार को कहा, ‘‘एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन पर अपनी खुदरा प्रमुख कर्ज दर (आरपीएलआर) को 1 मई, 2022 से 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है.’

वहीं, नई महिला कस्टमर के लिए नई महिला के लिए 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर आरपीएलआर 6.75 फीसदी, 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक 7 फीसदी जबकि 75 लाख रुपये से अधिक पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट 7.15 फीसदी होगी. उम्मीद जताई जा रही ​है कि भारतीय रिजर्व बैंक आने वाले महीनों में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना सकता है. इसका कारण यह है कि भू-राजनीतिक तनावों के कारण फैली महंगाई पर अंकुश लगाना उसकी प्राथमिकता है.

ब्याज दरें सबसे निचले स्तर परपिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक में महंगाई को लेकर जताई गई चिंता के बाद कर्ज दर बढ़ाने का सिलसिला जारी है. केंंद्रीय बैंक ने विकास को बढ़ावा देने के लिए महंगाई से निपटने की रणनीति बनाई है. पिछले ​दो वर्षो से बेहद लचीली मौद्रिक नीति और अतिरिक्त लिक्विडिटी के कारण ब्याज दरें अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं. इससे कर्ज देने वाली कई कंपनियां 6.5 फीसदी से कम पर भी हाउसिंग लोन दे रहीं हैं.

Related Articles

Back to top button