ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
छत्तीसगढ़

दो साल बाद एक साथ हजारों लोगों ने पढ़ी नमाज

रायपुर । कोरोना काल में दो साल तक पवित्र रमजान महीना को सादगी से मनाया गया था। मस्जिदों में केवल पांच लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति थी। इस साल महामारी की स्थिति सामान्य हो जाने से नियमों की सारी बंदिश हटा दी गई। मंगलवार को सुबह से मुस्लिम समाज के घर घर में ईद की तैयारियां शुरू हो गई। नए कपड़े पहनकर परिवार के पुरुष, बच्चे, युवा नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर निकल पड़े।सबसे पहली नमाज बैजनाथपारा स्थित मदरसा में पढ़ी गई। नमाज पढ़कर परिवार, समाज, प्रदेश, देशवासियों की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके पश्चात एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।मदरसा में नमाज के बाद हर 15 से 30 मिनट के बीच राजधानी के अलग अलग मस्जिदों में नमाज अता की गई। मुख्य नमाज लाखेनगर स्थित ईदगाह मस्जिद मैदान में पढ़ी गई।

Related Articles

Back to top button