ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

मुरैना में 24 घंटे के अंदर आरोपी के घर चला बुलडोजर,छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

 मुरैना ।    देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में आज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मासूम बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने दुकान पर गई हुई थी। आरोपी दुकानदार रिंकू शर्मा ने मासूम बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। इसके बाद दुकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची ने दी परिवार को जानकारी

जानकारी के अनुसार देवगढ़ गांव निवासी 6 साल की बच्ची करीब साढ़े आठ बजे पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा उम्र 32 वर्ष टॉफी का लालच देकर उसे दुकान के अंदर एक कमरे में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची, और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने मासूम बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसडीएम की मौजूदगी में चला बुलडोजर

पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम जौरा की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button