ब्रेकिंग
Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान...
छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में समझौता कराने गए आरक्षक की पिटाई

बिलासपुर। दो भाइयों के जमीन विवाद में समझौता कराने गए आरक्षक की बड़े भाई ने पिटाई कर दी। आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। आरक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस लाइन निवासी विजय शर्मा बिलासपुर पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को संजू त्रिपाठी ने फोन कर बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर उसके और छोटे भाई कपिल त्रिपाठी के बीच विवाद चल रहा है। अभी साथ में पिता भी हैं।

इसलिए कपिल त्रिपाठी को घर लेकर आ जाओ, बैठकर समझौता कर लेंगे। इस पर आरक्षक विजय शर्मा कपिल को लेकर संजू के कुदुदड चांदनी चौक स्थित घर पहुंचे। कपिल और संजू के बीच जमीन बंटवारा को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान संजू त्रिपाठी गुस्से में आकर कपिल के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने दोस्त मंगल केशरवानी, रितेश तिवारी व अन्य लोगों को बुला लिया। संजू लाठी से कपिल के साथ मारपीट करने लगा और लोहे के फर्सा से कपिल के सिर पर वार कर दिया। आरक्षक विजय ने बीच-बचाव किया। तब संजू त्रिपाठी ने उसके साथ भी झूमाझटकी व मारपीट की। आरक्षक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। घायल कपिल त्रिपाठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित संजू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button