ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

एम्‍स से डिस्‍चार्ज होने के बाद नीतीश से गठबंधन पर लालू प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, बताया कब आएंगे पटना

पटना। Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) बुधवार को दिल्‍ली एम्‍स (Delhi AIIMS) से डिस्‍चार्ज कर दिए गए। इसके बाद वे अपनी पुत्री राज्‍यसभा सदस्‍य डा. मीसा भारती (Dr Misa Bharti) के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बिहार लौटने समेत कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि तबीयत ठीक है। डाक्‍टर ने संयम से रहने की सलाह दी है। लाउडस्‍पीकर और हनुमान चालीसा विवाद (Hanuman Chalisa Controversy) पर उन्‍होंने कहा कि यह बहुत गलत बात है। देश को टुकड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पर उन्‍होंने चुटकी ली। एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ जाने के कयासों पर उन्‍होंने विराम लगा दिया।

पुत्री डा. मीसा भारती के आवास पर पहुंचे राजद सुप्रीमो

22 अप्रैल को ही झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई अटकी पड़ी थी। कागजातों के कारण 28 अप्रैल को उनकी रिहाई का आदेश दिया गया। तब एम्‍स के चिकित्‍सकेां की हरी झंडी मिलने का इंतजार था। बुधवार को वह भी मिल गइ। अब कुछ दिन वे अपनी बड़ी पुत्री के आवास पर रहेंगे जहां पहले भी रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रसन्‍न मुद्रा में दिखे लालू प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है। डाक्‍टर ने सीमित मात्रा में पानी पीने और संयम से रहने को कहा है। डाक्‍टर के अनुसार ही वे रहेंगे। दो सप्‍ताह बाद फिर से उनका चेकअप होगा। लालू प्रसाद ने बताया कि वे एक सप्‍ताह बाद पटना जाएंगे।

मंदिर में पढ़ि‍ए हनुमान चालीसा

देश में चल रहे हनुमान चालीसा विवाद पर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि बहुत गलत हो रहा है। देश को टुकड़ा करने का प्रयास है। आप क्‍यों जा रहे हैं मस्जिद के पास। हनुमान चालीसा पढ़ना है तो मंदिर में पढ़‍िए। लेकिन ये तो इरीटेट किया जा रहा है कि वे रिएक्‍ट करें और दंगा फसाद हो। यह बहुत खराब बात है।

प्रशांत किशोर का नहीं रहेगा कोई ठिकाना

राजद के एटूजेड की पार्टी बनने और तेजस्‍वी के परशुराम जयंती में जाने पर उन्‍होंने कहा कि ये तो अच्‍छी बात है। वहां गए, वे लेाग सम्‍मान किए। तेजस्‍वी के जातीय जनगणना संबंधी ट्वीट संबंधी प्रश्‍न को उन्‍होंने टाल दिया। एक प्रश्‍न के जवाब में कहा कि तेजप्रताप उनके बेटे हैं न। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष वे हैं तो हम न निर्णय लेंगे। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ जाने के प्रश्‍न पर उन्‍होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रशांत किशोर पर कहा कि सारे देश से घूम आए वो। सब जगह से लौटा दिए गए तो वहीं पहुंचे हैं जहां कोई ठिकाना नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button