ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्...
देश

दिल्ली में आग की दो घटनाएं

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में तड़के अलग-अलग जगहों पर आग की दो घटनाएं हुईं।दमकल विभाग के अनुसार पहली घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बादली इलाके में हुई जहां एक फैक्ट्री में आग लग गई।दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद पांच मजदूरों को बचाया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया, “ग्राउंड और पहली मंजिल वाली फैक्ट्री के बेसमेंट में मेलामाइन क्रॉकरी सामग्री में आग लगी थी। हमें घटना की सूचना लगभग 1 बजे मिली और छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर 2 बजे तक काबू पा लिया गया। घटना में किसी को चोट नहीं लगी थी।”

दूसरा मामला बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया जहां एक फैक्ट्री में भी आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह करीब पांच बजे फोन आया और दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

“पांच मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंस गए थे। हमने उन्हें सुरक्षित बचा लिया, सुबह सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।”

दोनों ही मामलों में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को विधिवत सूचित किया गया और दो अलग-अलग मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button